कहा जाता है कि छठी मईया का प्रसाद ग्रहण मात्र करने से आपके सारे दुख दूर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप घर से दुर रहते हों, या फिर आपके घर में छठ पर्व नहीं होता है, तो भी आपको निराश होने की जरुरत नहीं है। छठी मईया का पावन प्रसाद हर साल की भांति इस साल भी ऑनलाइन उपलब्ध है।भोजपुरी भाषा व संस्कृति को समर्पित वेबसाइट भोजपुरिया डॉट कॉम ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घर से दुर रहने वाले बिहार व उत्तर प्रदेश वासियों के लिए प्रसाद घर-घर पहुँचाने की मुहिम शुरु कर दी है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको सिर्फ भोजपुरिया डॉट कॉम पर जा कर एक ऑनलाइल फार्म में अपना नाम-पता दर्ज कराना होगा। उसके बाद भोजपुरिया डॉट कॉम के द्वारा छठ के दुसरे दिन आपको प्रसाद कुरियर के द्वारा भेजा जायेगा।
"छठी मईया के प्रसाद को भेजने की हमारी मुहिम को समाज के हर तबके द्वारा सराहा गया है। और आपको शायद यह जान कर आश्चर्य होगा कि कई मुस्लिम परिवार भी हमारे वेबसाइट द्वारा छठ का प्रसाद मँगाते हैं। इस साल हमारे सदस्यों के सहयोग से देश के हर कोने में होने वाले छठ के आयोजन की खबरें व फोटो हमारी दूसरी वेबसाइट जयभोजपुरी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगी," भोजपुरिया डॉट कॉम के निदेशक सुधीर कुमार ने बताया।
वर्ष 2005 में शुरु की गई इस अनोखी, और दुनिया में अपने तरह की अकेली मुहिम का उद्देश्य युवा पीढी को भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जोडे रखना है। छठ प्रसाद के लिए ऑनलाइन बुकिंग 23 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के बाद की जा सकती है, जोकि 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। देश भर में चर्चित इस प्रसाद के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है।
लगातार पाँचवे साल में जारी इस मुहिम ने अब धीरे-धीरे आम लोगों के साथ- साथ कुछ खास लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। पहली बार, प्रसाद वितरण की इस अभियान में भोजपुरी गायक/ अभिनेता मनोज तिवारी और अशोक गुप्ता (चेयरमैन, मैजिक टीवी) भी अपना सहयोग दे रहे हैं। इसके अलावा भोजपुरी टीवी चैनल “मैजिक टीवी” इस बारे में लोगों को जागरुक भी बना रहा है। इनके अलावा म्यूजिक कंपनी एम-सीरिज, नवीन कुमार तिवारी (दुबई), पंकज प्रवीण (दिल्ली) व कई अन्य ने भी आगे आकर इस पावन कार्य में हाथ बँटाने की इच्छा जताई है।
प्रसाद के अलावा भोजपुरिया डॉट क़ॉम पर भोजपुरी भाषा में छठ के ई-ग्रीटिंग कार्ड भी उपलब्ध हैं, जिन्हे आप अपने मित्रों व परिजनों को नि:शुल्क भेज सकते हैं। ज्ञात हो कि भोजपुरिया डॉट कॉम भोजपुरी-भाषियों का सबसे बडा पोर्टल है, जिसने देश के सर्वेश्रेष्ठ कल्चरल वेबसाइट के अलावा देश-विदेश में कई अन्य पुरस्कार जीते हैं। भोजपुरिया डॉट कॉम द्वारा तीन महीने पहले शुरु की गई सोशल वेबसाइट जयभोजपुरी डॉट कॉम भी काफी तेजी से प्रसिद्ध हो रही है, और हजारों लोग इस से जुड कर अपने विचारों, तस्वीरों, रचनाओं आदि का आदान-प्रदान कर रहे हैं।





Har Chath Puja par bhojpuria.com ke taraf se prashad behje wala concept / badapan bahoot ki sarahniye baa...
antme itna kahab...Wish you a very beautiful Chhath Pooja.........Suraj Babu
इ जान के बहुत ख़ुशी भैएई की भोजपुरिया डॉट कॉम के वजह से देश के हर कोना में रहे वाला भोजपुरिया भाई एह बार छठ के प्रसाद से वंचित न होई/
आ एह बात के जान के हमर ख़ुशी दुगुना हो गइल की एह सुभ काम में नविन भाई और प्रवीन भाई के भी सहयोग बावे/
chchat puja me samil hokhewala har bhai bandhu se hamar ek request bhi ba ki tani patakha dekh kar chalayem login.
Regards,
Vijay Kumar sah.
एकदम सराहनीय प्रयास बा. तहे दिल से शुक्रिया.
जय छठी मइया की!