जमशेदपुर। इंटरनेट से गाने डाउनलोड करना भला किसे अच्छा नहीं लगता? लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कॉपीराइट एक्ट के तहत ऐसा करना अपराध है। लेकिन, अगर आप भोजपुरी गाने सुनने के शौकिन हैं, तो आपकी समस्या का समाधान बहुत आसान है। आप भोजपुरिया म्यूजिक डॉट कॉम (www.bhojpuriamusic.com) से गाने बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं, वो भी पायरेसी की चिंता किये बिना। भोजपुरी संगीत के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भोजपुरिया म्यूजिक ने यह सेवा शुरु की है। इसकी सबसे खास बात यह है कि भोजपुरिया म्यूजिक केवल उन्हीं गानों को डाउनलोड के लिये उपलब्ध करायेगी, जिसके ऑनलाइन अधिकार उसके पास हैं। आज ही शुरु हुई इस वेबसाइट में फिलहाल उभरते हुये गायक पंकज प्रवीण के कुछ गीतों को डाउनलोड के लिये उपलब्ध कराया गया है, और इस वेबसाइट पर हर हफ्ते कुछ नये गाने उपलब्ध कराने की योजना है।
"हमारा इसका मकसद बहुत साफ है, अश्लील गानों का बहिष्कार। और ये तभी संभव है, जब हम आम लोगों तक साफ-सुथरे गाने पहुँचा पायें। इसी मकसद से हमने यह सेवा शुरु की है, जिसके तहत आप गाने डाउनलोड कर सकते हैं, और उसके लिये आपको कोई रायल्टी देने की जरुरत नहीं है। चूंकि उन गानों के ऑनलाइन वितरण का अधिकार हमारे पास है, और हम उन्हें मुफ्त में दे रहे हैं, तो आपको पाइरेसी के बारे में भी चिंता करने की जरुरत नहीं है। हम चाहते हैं कि लाखों लोग भोजपुरी गाने सुनें, व अश्लीलता को हटाने की हमारी इस मुहिम का हिस्सा बनें, " भोजपुरिया म्यूजिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया।
लेकिन आखिर भोजपुरिया म्यूजिक को मुफ्त में बाँटने के लिये इतने गाने कहाँ से मिलेंगे, इस सवाल के जबाब में कंपनी के एक अधिकारी नवीन भोजपुरिया ने कहा कि हमारी कंपनी बाजार में कई भोजपुरी एलबम लाने जा रही है, और 3-4 महीने बाद उनको मुफ्त डाउनलोड के लिये उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा भोजपुरिया म्यूजिक कई गायकों और छोटी-छोटी कंपनियों के संपर्क में है, जो अपने गानों का प्रचार पाने के लिये गाने हमें दे सकते हैं।
ज्ञात हो कि भोजपुरिया म्यूजिक भोजपुरी भाषियों की सबसे बडी वेबसाइट भोजपुरिया डॉट कॉम समूह का एक हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा व संस्कृति का प्रचार-प्रसार है।



Thanks for this effort.
Dharmendra Sharma
SO COMMON GUYS
PLS LOG ON TO
BHOJPURIAMUSIC.COM
AND LISTEN MUSIC
THANKS YOU
jai hind
Thanks
bahut khusi bhail e site dekh ke.