नई दिल्ली। अभी दो हफ्ते पहले ही भोजपुरिया डॉट कॉम ने खुलासा किया था "हमनी भोजपुरिया टीवी" के नाम पर चलाये जा रहे एक फर्जी चैनल के बारे में, और अब भारत सरकार के सुचना व प्रसारण मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर बकायदा जनवरी तक लाइसेंस ले चुके सभी चैनलों की एक सूची लगाई गई है, जिसमें इस चैनल का कहीं भी नाम नहीं है। आप इस सूची को यहाँ से डाउनलोड कर के देख सकते हैं।सुचना व प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार वैसे भी इस चैनल का नाम वहाँ होने की कोई संभावना नहीं थी, क्योंकि जो कंपनी इस तथाकथित फर्जी चैनल को चलाने का दावा कर रही है, उसका पेड-अप कैपिटल मात्र 2 लाख रुपये है, जबकि टीवी चैनल के लिए आवेदन करने से पहले किसी भी कंपनी की हैसियत कम से कम डेढ करोड रुपये की होनी चाहिए। यहाँ क्लिक कर के आप सुचना प्रसारण मंत्रालय के निर्देश (पेज 2 पर) देख सकते हैं, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि एक चैनल के लिए आपकी पूंजी कम से कम 1.50 करोड होनी चाहिए। यहाँ यह बताना जरुरी है कि किसी भी कंपनी के ऑथोराइज्ड कैपिटल और पेड-अप कैपिटल में काफी अंतर होता है। ऑथोराइज्ड कैपिटल वह राशि होती है, जहाँ तक कंपनी अगर चाहे तो, अपना विस्तार कर सकती है, जबकि पेड-अप कैपिटल किसी कंपनी की उस पूंजी को दर्शाता है, जिसके लिए सरकार को निर्धारित शुल्क अदा किया गया है।
इसके अलावा भोजपुरिया डॉट कॉम को इंटरनेट पर कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जो इस धारणा को मजबूत करते हैं कि यह टीवी चैनल भी उसी गौरव शर्मा से संबद्ध है, जिसने तीन साल पहले पूर्वा टीवी के नाम पर लोगों को करोडों का चूना लगाया था। 25 अगस्त 2009 को गौरव शर्मा द्वारा लिखे गये इस ब्लॉग को अगर आप देखें, तो इसमें साफ-साफ लिखा है कि उसके सहयोगी संजय और अरविन्द मिलकर "हमनी भोजपुरिया" नाम से एक चैनल लाने जा रहे हैं, और उसमें यह भी लिखा है कि यह चैनल लाइसेंस के लिए आवेदन करने नहीं जा रहा है। इस देश में लाइसेंस के बिना चैनल तो चलना संभव नहीं है, तो फिर यह तय है कि पूर्वा टीवी की तरह ही शायद यह चैनल भी एकाध महीने के लिए चलाने की तैयारी चल रही है, ताकि बाजार से पैसे उगाहे जा सकें।
वैसे गौरव शर्मा ने अपने एक और ब्लॉग में भी (कॉमेंट में) इस साल होली तक एक चैनल लाने का दावा किया है, जोकि यहाँ देखा जा सकता है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि जाल बिछाया जा चुका है और बडी संख्या में पढे-लिखे लोगों को इस से जोडा जा रहा है (सबसे 15-15 हजार लेकर), और इन लोगों के माध्यम से एक ऐसे चैनल के लिए एडवरटाइजमेंट बुक किए जा रहे हैं, और लोगों की बहाली की जा रही है, जिस चैनल का ना तो कोई अस्तित्व है, नाहीं आगे इसके कभी शुरु होने की संभावना है।
वैसे, इस तथाकथित चैनल के वेबसाइट पर यह दावा किया गया है कि यह INSAT 4A पर उपलब्ध है, जबकि इस सैटेलाइट पर उपलब्ध चैनलों की सूची में इसका कहीं नाम नहीं है। इस खबर के माध्यम से भोजपुरिया डॉट कॉम अपने पाठकों को होशियार करना चाहता है कि इस तरह के किसी भी साजिश का मोहरा ना बनें, अन्यथा आपको इसका भारी नुकसान उठाना पड सकता है।
(नोट: कई लोगों की मांग पर यह खबर भोजपुरी के बजाय हिंदी में दी जा रही है।)




maine kya nai kiya. aaj meri maar rahe hai. i life is fucked up. aaj maine inta kuch karaya. ERA walo se baat karai par , mere liye kuch nai. bachhoooo yaha mat aao apni life kharab karoge.
ye saale sab chor hai
main ravi hu . HB Entertainment me kaam kar raha hu. sanjeev se relation ke karan aaj tak main kuch bol nai paya. par aaj mere me himmat aa gai hai. main aise company chod dunga kuch hi dino me. sabko main ye bata du ki itna kuch karne ke baad bhi aaj tak mujhe bas 20,000/- mile as salary. my life is f**ked up.
bachooo apna life spoil mat karo yaha aa kar. koi aur company dekho. maine kya nai kiya. ERA groups walo ke sath mil kar unse baat kar ke aaj unka liecence par apna tv chalaya par mujhe kya mila. kuch nai.
maine to bas BB Place hotel se jo gol mal kar ke kamaya hu so kamaya hu. nai to mere diwala nikal gaya hota.
ye sab chor hai
pahele poorva ko luta. consultancy chalaya. phir chori chakari ki. jail gaye. ab masum bachooo ki piche hai.
sanjeev 3 din jail me tha kolkata me.
belly road pe pitai hu thi sanjeev ki aur pandey ki. raj pandey sanjeev ka saala hai.ye saale ghar log ko office me daal kar company chala rahe hai. rajjeev admin me hai woh sanjay ka saala hai. raj pahele admin me tha uska sara ke saath chakkar tha. ye company media ki nai pyar ki company hai. ladki agar hr me hai to ladka marketing me. woh alag baat hai ki ladki alag state me hai aur ladka kahi aur. par jayada to ye hai ki ladka ladki ek hi jagah hai. love park hai HB.iska naam hona chahiye. hum badedilwale. main to barbad ho chuka hu aap log sudhar jao.
office me to pyar ka rang aisa hai ki log chhat par chale jate hai, piche park me jate hai office time me.
time kaise kat jata hai kya batau.
meri subh kamnaye aapke saath hai
aapka
Ravi Prasant ( urf NIKHIL)
nikhil mera hi naam hai. mere do naam hai iska main bahut use karta hu