जमशेदपुर। पिछले 5-6 हफ्तों से भोजपुरिया डॉट कॉम ने एक फर्जी टीवी चैनल (हमनी भोजपुरिया टीवी) के खिलाफ जो मुहिम चला रखी है, उसका परिणाम सामने आने लगा है। "सूचना के अधिकार" के तहत हमने भारत सरकार के "सूचना और प्रसारण मंत्रालय" से इस चैनल की सच्चाई माँगी थी, और मंत्रालय का जबाब हमारे आशानुरुप रहा।हाल में ही हमें सूचना और प्रसारण मंत्रालय से एक पत्र मिला है (पत्र को निचे देखा जा सकता है), जिसमें यह साफ-साफ लिखा है कि "हमनी भोजपुरिया टीवी" नाम के किसी भी चैनल को भारत में प्रसारित करने की अनुमति (लाइसेंस) नहीं मिली है। इसके अलावा मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि एच. बी. एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसी भी चैनल के लाइसेंस के लिए आवेदन भी नहीं किया गया है।
पिछले कुछ हफ्तों में हमारे पास दर्जनों फोन आये, इस चैनल की सत्यता की जानकारी लेने के लिए। उनमें से कुछ फोन वैसे छात्रों के थे, जिन्हें इस चैनल में नौकरी के नाम पर बेवकुफ बनाया जा रहा था, कुछ फोन मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट वालों के थे, जहाँ इस चैनल के लोग नौकरी बाँटने गये थे, साथ ही साथ कुछ फोन इस चैनल में नौकरी कर रहे लोगों के भी थे। इनमें से ज्यादातर लोगों ने हमारी बात का भरोसा किया और बाकी लोगों की जानकारी के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र की एक कॉपी यहाँ दी जा रही है।

इस बीच 3-4 बार इस चैनल से जुडे किसी संजीव का भी फोन आया, जिसने इस "सच" को उजागर करने हेतु ना सिर्फ हमें भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं, बल्कि उसने भोजपुरिया समाज की सबसे बडी ऑनलाइन आवाज भोजपुरिया डॉट कॉम को धमकी देने का दुस्साहस भी किया। उसने जमशेदपुर आकर हमें "देख" लेने के की धमकी भी दी, और हमें यहाँ लिखना बंद करने की चेतावनी भी दी। संजीव और उस जैसे लोगों को हम बताना चाहेंगे कि भोजपुरिया डॉट कॉम की आवाज बंद करना नामुमकिन है, और अगर किसी को इस बारे में कोई गलतफहमी है, तो वह कोशिश कर के देख सकता है।
पिछले छह सालों में भोजपुरिया डॉट कॉम ने जब कभी भी किसी जनहित के मुद्दे को उठाया है, उसे साबित कर के दिखाया है, और इस मामले में भी अब किसी के कहने-सुनने लायक कुछ बचा नहीं है। जनता को जागरुक करने के इस अभियान में सहयोग के लिए हम "सूचना और प्रसारण मंत्रालय" को धन्यवाद देना चाहेंगे। भोजपुरिया डॉट कॉम हमेशा से भोजपुरिया समाज के हित में काम करता रहा है, और आगे भी हम ऐसे ही जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे।




बहुत बहुत बधाई भोजपुरिया डाट काम के
जय भोजपुरी
dhanyvad
Aaj mai fir se Gaurav Sharma se wahi ek baat kahne chahta hoon kj dusro ko dhokja na dein, chor tabtak chor nahi hai jabtak wo pakda nahi jaye.
ek baar fir se Bhojpuria.com ke pariwar ko mera sadar pranam.
ministry ka latter publish karne se phele uska pincode thik karen.
india mein koi pin code 7 digit ka nahi hota.
isliye aap ka latter hi farzi hai.
--
यह लेटर पूरी तरह से असली और प्रमाणिक है। अगर किसी को इस सरकारी पत्र की सत्यता और प्रमाणिकता पर कोई संदेह है, तो हम चाहेंगे कि वो मंत्रालय से, या फिर पुलिस से इसकी शिकायत कर सकता है। इस पत्र की प्रमाणिकता इस बात से भी प्रमाणित होती है कि इसके प्रकाशित होने के तुरंत बाद HB Entertainment के दिल्ली कार्यालय के बाहर से "हमनी भोजपुरिया टीवी" के सारे बोर्ड और होर्डिंग हटा लिए गए। अगर इस पत्र के बारे में किसी को कोई गलतफहमी है, तो वो भोजपुरिया डॉट कॉम के खिलाफ मंत्रालय में, अथवा न्यायालय में शिकायत कर सकता है। - संपादक।
BHAI LOG KHAS BAT TO YE HAI KI NA TO 3 MONTH SE SALARY MILI HAI BHAI LOG KHANE PE AFAT HAI OR SAB FRAUD MANAGEMENT WALE MASTI KAR RAHE HAI
BHAI LOG DUSRI KHAS BAT NA TO MD KA PATA HAI NA MALIK KON HAI IS COMPANY KA
MAI BHOJPURIA.COM KO TAHE DIL SE SUKRIYA AADA KARTA HU JISNE IS CHOORO KA PARDAFAS KIYA HAI.
this is a fraud company
you understand.
I ve been give a ABM post and been asked for 15000 rs to be submitted.
But seeing your post i ve now decided not to do this .THANKS TO YOU MY HARD EARNED MONEY IS SAVED.
Some Swati Singh has contacted me.
sab saale kisi ko salary nai de rae .....aur khud aish karte hai.....kisi ko bolne tak nai aata...sab saale bihari hai.....kheti karne waale...bhool k b is company ko join nai karna mere bhai....plz
sala apna bahan ko bhi bench dega paisa ke liye abhi to iman hi bech raha hai
Khuchh aur add karna chhta hu inhone Lucknow mei abhi January mei 20 logo ko 15000-20000 rs lekar job di thi and Last week unko terminate kar diya. Un logo ko koi bhi salary iss duration ke liye nahi di gayi upar se DD ka paisa bhi rakh liya :(
Aap khuchh kariye ... Ye sab lucknow branch ka mamla hei poore desh mei scam chala rahe hei ye log ... aapse madad ki ummed hei ..
Dhanyabad
We all with you , Keep post truth in front of All. Well wishes for your team
i have been selected in lucknow branch can u plz giv me sum info abt dis and phne number of any of HR dere....
for this unit those people are asking candidates to submit 35k dd as security deposit.
So can any one guide me regarding this , has anyone knows the truth of Riya infotech?
Hr waalo ko bhi target hai, jab tak unhe pata chalta hai company paise le chuki hoti hai fir ye bechaare apne paise wapis nikalne ke liye yahan kaam karte hain.
Kuch nikal paate hain kuch nahi
Atleast have sympathy with them as they also know when the channel will come & also when they get their salary
main is sanstha main 10 15 din kam kar chuka hun agar aapko koi jarurat ho to mujhse sampark kar sakte hain.
aur main un padhe likhe bewakuf logon ye kahna chahunga ki koi kam sooch samajh kar karen ,
main ne bahuto ko samjhaya tha par kuch ne hi meri bat par dhyan diya.
ab to sacchaiyi sab ke samne hai.
aap logon ka bahut bahut dhanyawad
yehi ahi chor
isis ko pakdo jiske pase gaye hai
FIR isi ke naam pe karwao bhaiya